एटा, फरवरी 12 -- होटल में ले जाकर छेड़खानी की। शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो, फोटो खींच लिए। विरोध करने पर फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी वेदांत निवासी मानपुर स्थित कांशीराम कालोनी निवासी कुछ दिन पहले एक होटल में ले गया। आरोप है कि पहले उसके साथ छेड़खानी की। बाद में शादी का झांसा देकर वीडियो, फोटो खींच लिए। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया। आरोप है कि आरोपी ने वीडियो, फोटो वायरल करने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने कोतवाली नगर में जाकर शिकायत की। पीड़िता ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.