गंगापार, जनवरी 27 -- सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खेमानंदपुर शास्त्री नगर तिराहे पर स्थित ओयो होटल में चल रहे देह व्यापार का सोरांव पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। होटल मैनेजर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। होटल से दो नाबालिग लड़की प्रेमी संग पीछे के दरवाजे से फरार हो गईं। पुलिस ने होटल मालिक, मैनेजर एवं भवन स्वामी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना को लेकर ओयो होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रभारी निरीक्षक केशव वर्मा ने बताया कि सोमवार को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि सोरांव के शास्त्री नगर तिराहे पर स्थित ओयो होटल में नाबालिग किशोरी को बुलाकर देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। सोरांव पुलिस ने होटल पर छापा मारा तो मामला खुलकर सामने आ गया। मौके पर दो नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ कमरे में मौजूद थीं। पुलिस के पहुंचते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.