मेरठ, दिसम्बर 18 -- मंगलवार को पुलिस ने ओयो होटल के अंदर छापा मारकर युवती के साथ दूसरे समुदाय के दो युवकों को पकड़कर थाने ले आई और जेल भेज दिया। कंकरखेड़ा थाना इलाके की योगी पुरम चौकी क्षेत्र मे बने ओयो होटल में मंगलवार को दूसरे समुदाय के दो युवक एक युवती को लेकर होटल में पहुंचे थे। जहां होटल संचालक को 1300 रुपये देकर कमरा बुक किया। युवती को रूम में बैठाकर दोनों युवक बाहर खाना लेने चले गए थे। होटल संचालक ने इसकी सूचना योगी पुरम चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने होटल पहुंचकर दूसरे समुदाय के दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। योगी पुरम चौकी प्रभारी सतीश शर्मा को उनके सीयूजी नंबर पर फोन करके मामले की जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंने फोन उठाया। फिलहाल पुलिस ने पकड़ गए दोनों युवक जान मोहम्मद और साजिद निवासी गांव घसौली, कंकरखेड़ा जेल भेज दिया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.