हाथरस, दिसम्बर 23 -- हाथरस। सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल पर गरीब, असहाय व वृद्धजनों को ओम सरला बाबू एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर ट्रस्ट के संचालक अरुण सिंह ने बताया कि ओम सरला बाबू एजुकेशनल ट्रस्ट मानव सेवा में समर्पित संस्था है। शीतलहर के चलते गरीब, असहाय व वृद्धजनों के रक्षार्थ यह कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य सीमा सिंह और संजय सिंह भी उपस्थित रहे जिन्होंने कंबल वितरण कार्य में सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...