बोकारो, जनवरी 29 -- अंगवाली, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की अध्यक्षता में ओम शांति भारती महिला आजीविका, संकुल संगठन स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेड की बैठक आयोजित की गई। क्षेत्रीय पर्यवेक्षक अनुज कुमार महतो के पर्यवेक्षण में महिला संगठन का चुनाव कराया गया। एक बार पुनः अंगवाली की शोभा देवी (पति पवन करमाली) को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष में पिछरी उत्तरी की शीला देवी (पति सहदेव तुरी) व सचिव ललिता देवी (पति जितेन्द्र कुमार) को चुना गया। सदस्य में बसंती देवी, शीला देवी, सुनीता देवी, सुनीता देवी को चुना गया। कालीचरण महतो सहित सोनाली देवी, पारो देवी, सपना देवी, पेरिया देवी, नमिता देवी, सुषमा देवी, वीणा देवी, रुदो देवी, प्रियंका देवी, कुंती देवी, पाटूला देवी आदि काफी महिलाएं थी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.