रांची, मई 20 -- रांची। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का 25 मई को रांची आगमन पर भव्य स्वागत होगा। शहर के सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठन के तत्वावधान में उनका अभिनंदन किया जाएगा। अजय मारू व मुकेश काबरा ने बताया कि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के अनुरोध पर ओम बिड़ला 25 को रांची आएंगे। उनके आगमन पर संध्या 5 बजे से स्वर्णभूमि बैंक्वेट हाल में कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राम बांगड़, प्रमोद सारस्वत, अमित चौधरी, मनीष लोधा, यश सुरेखा, गौरव काबरा, विकास अग्रवाल समेत अन्य योगदान दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...