जमशेदपुर, जुलाई 12 -- जमशेदपुर। ओम कांवरिया सेवा संघ के शिविर का शुक्रवार को उद्घाटन संपन्न हुआ। सुल्तानगंज-देवघर के रास्ते में घुटिया शिवलोक में कांवरिया पथ किनारे चलने वाले सेवा शिविर का उद्घाटन उद्यमी कौशल सिंह ने नारियल फोड़कर किया। इससे पूर्व संघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह, संयोजक धनंजय सिंह और उपाध्यक्ष चंचल लकड़ा ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की। फिर सत्यनारायण भगवान की कथा हुई। संगठन के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि शिविर सावन पूर्णिमा तक यह चलेगा। संघ बीते 14 वर्षों से सेवा शिविर लगाकर कांवरियों की सेवा कर रहा है। शिविर में 8 सीसीटीवी लगाये गये हैं। कांवरियों के लिए इलेक्ट्रानिक मसाजर की व्यवस्था की गई है। मच्छर-मक्खी को भगाने के लिए मशीन लगाई गई है। कांवरियों के लिए पानी, चाय, नाश्ता, खाना की पर्याप्त व्यवस्था है। भोजन में हलवा, पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.