चाईबासा, मार्च 9 -- नोवामुंडी। नोवामुंडी पचायसाई मैदान में शनिवार को बिरसा ओमोन महिला संगठन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने डीवीसी चौक के निकट जमा होकर मुख्य सड़क पर नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में पचायसाई मैदान पहुंची। उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पानी लागुरी ने दीप जलाकर की।पानी लागुरी ने कहा कि महिलाओं में एक अद्भूत क्षमता है। महिलाओं को विकास के पथ पर आने के लिये शिक्षित होना जरूरी है। कार्यक्रम में तामिलनाडु कोडाई केनाल से पहुंची मार्गेश्वरी,ओमोन महिला संगठन अध्यक्ष सुबनी सुरेन,शांति तिरिया,सुचिता बोयपाई,अजिता सुसेन जॉर्ज ने भी विचार व्यक्त किये।स्वागत गीत राईमुनी व भजमती ग्रुप व बिरसा ओमोन महिला संगठन प्रमुख अंबिका दास ने स्वागत भाषण दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.