संतकबीरनगर, मार्च 29 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। उमैमा हजरत (6) पुत्री हजरत अली निवासी सेमरियावां ने अपनी जिंदगी का पहला रोजा जुमा अलविदा के दिन पूरा किया। तेज गर्मी, पछुआ हवा के पश्चात भी नन्हीं मासूम रोजेदार उमैमा ने 14 घंटे से अधिक भूखे-प्यासे रहकर पहला रोजा मुकम्मल किया। माता पिता की प्रेरणा से रोजा पूर्ण कर खूब दुआएं, आशीर्वाद व इनाम लिया। उमैमा को जफीर अली करखी, अशरफ अली, बदीउर्रहमान, आमिर, हजरत अली, यूसुफ अली, इजहार चौधरी, ताबिश रहमान एवं परिवार के सदस्यों ने खूब दुआएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.