फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट पर फूलों की होली का आयोजन किया गया। इसमें वृंदावन से आए कलाकारों ने अपनी विशेष प्रस्तुति से माहौल को रंगीन बना दिया। इस आयोजन में भक्तिमय संगीत, नृत्य और गुलाब, गेंदा व अन्य फूलों की वर्षा ने उपस्थित लोगों को वृंदावन की होली का अनुभव कराया। होली के इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में आगंतुकों, निवेशकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया और रंगों के इस अनूठे उत्सव का आनंद लिया। ओमैक्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक मोहित गोयल ने कहा कि वर्ल्ड स्ट्रीट में फूलों की होली का आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाने का प्रयास है। वृंदावन से आए कलाकारों के साथ यह अनोखा अनुभव सभी के लिए खास रहा। ------ क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित फरीदाबाद। कारमेल कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन ने शिक्षकों के लिए खुशहाल कक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.