मैनपुरी, जनवरी 10 -- उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को दीवानी रोड स्थित यादव भवन पर संपन्न हुआ। प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में सभी पदों के लिए मात्र एक-एक आवेदन आने पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा हुई। ओमेंद्र सिंह यादव पांचवीं बार जिलाध्यक्ष बने वहीं जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव को चुना गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने की हरंसभव कोशिश रहेगी। शनिवार को चुनाव अधिकारी नदीम अख्तर और सुरेंद्र सिंह ने चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई। सुबह 10 बजे से नामांकन हुए। जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री सहित सभी पदों के लिए मात्र एक-एक आवेदन पहुंचा। इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। ओमेंद्र सिंह यादव जिलाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह यादव जिला मंत...