मधुबनी, फरवरी 19 -- झंझारपुर। झंझारपुर थाना क्षेत्र के चनौरागोठ निवासी ओमप्रकाश ठाकुर की निर्मम हत्या के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की तफ्तीश अंधेरे में है। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक अपराधियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। चार दिन बाद मंगलवार को डॉग स्क्वायड की विशेष टीम ने घटनास्थल से लेकर चनौरागोठ और एनएच-27 के आसपास के इलाकों में घंटों छानबीन की, लेकिन प्रशिक्षित डॉग किसी ठोस नतीजे पर पहुंचना सुनिश्चित नहीं कर सके। इस दौरान एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा खुद दल-बल के साथ मौजूद रहे और सुराग तलाशने का प्रयास किया। इधर, घर के लाडले की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक ओमप्रकाश दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। उसकी मां की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। बीते शुक्रवार की मध्य रात्रि गश्ती दल को एनएच-27 पर चनौरगंज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.