नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती पंचायतीराज मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की तबीयत में सोमवार को पहले से सुधार है। न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। रविवार को उन्हें चक्कर आने और चलने में दिक्कत के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने मंत्री को भर्ती कर सिटी स्कैन समेत कई जांचें कराई थी। जिसमें माइनर स्ट्रोक निकला है। मेदान्ता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर का कहना है कि ओम प्रकाश राजभर का स्वास्थ्य पहले से सुधार है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। सोमवार को मंत्री के घरवालों के अलावा भारी संख्या में परिचित और शुभचिंतक देखने पहुंचे। यह भी पढ़ें- मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सवा महीने की छुट्टी के बाद फिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.