चंदौली, नवम्बर 30 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेल मंडल कार्यालय के समीप स्थित कार्यालय में रविवार को ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन पीडीडीयू मंडल इकाई की बैठक हुई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश जैसल एसोसिएशन को मंडल अध्यक्ष चुना गया। एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि हम सभी को एकजुट रहने की जरूरत है। एकजुटता से ही हमारी शक्ति बढेगी और कर्मचारी हित में काम होगा। उन्होंने मंडल के चयनित पदाधिकारियों से भी कर्मचारियों के हित में काम करने का आह्वान किया। इसी तरह जोनल सचिव पवन कुमार राम ने कहा कि ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन लगातार कर्मचारियों के हित में आवाज उठाता रहा है। इसके पूर्व पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें अनिल कुमार मंडल सचिव, अशोक कुमार मंडल कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.