धनबाद, फरवरी 10 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। लोदना-बनियाहीर मुख्य मार्ग पर लोदना पुराना रक्षा काली मंदिर के समीप सोमवार को ओबी डंपिंग के दौरान एक बड़ा-सा पत्थर मुख्य मार्ग के बीच में गिरने से कई लोग बाल-बाल बच गए। इसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। जानकारी पाकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर लोदना ओपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह रास्ते के बीच से भारी भरकम पत्थर को हटाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि इसी मार्ग से लोगों का आवागमन होता है। बाइक, टोटो, ऑटो व चार पहिया वाहन के लिए एक मात्र रास्ता यही है। उसके बाद भी बीसीसीएल प्रबंधन मनमाने तरीके से मुख्य मार्ग के समीप ओबी डंपिंग करवा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.