रिषिकेष, मार्च 13 -- भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला महामंत्री के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया है। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस बाबत जिला महामंत्री ने पुलिस को लिखित शिकायत भी दी। गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चे की ऋषिकेश जिलाध्यक्ष कविता शाह की अगुवाई में कार्यकर्ता ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने फेसबुक पर भाजपा ओबीसी मोर्चे की जिला महामंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत की। महामंत्री ने एसएसआई विनोद कुमार को तहरीर देकर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष कविता ने कहा कि यह तरह की टिप्पणियां शर्मनाक हैं। महिला मोर्चा शांत ऋषिकेश में सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.