रांची, मार्च 9 -- रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के तत्कालीन कार्यवाहक कुलपति डॉ नितिन मदन कुलकर्णी और रजिस्ट्रार डॉ नमिता सिंह पर वित्तीय अनियमित्ता का आरोप लगाया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने हरमू स्थित कार्यालय में रविवार को प्रेसवार्ता में कहा कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से 50 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का घोटाला हुआ है। इंटरमीडिएट फंड की उपयोगिता पर भी उन्होंने सवाल उठाए। उनका आरोप था कि एक कार्यवाहक कुलपति मात्र तीन महीने में 7.30 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, जिनमें निम्न गुणवत्ता की वस्तुएं खरीदी गईं, जिसका भौतिक सत्यापन और गणना होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.