मुंगेर, फरवरी 23 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। रविवार को मुंगेर में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के बैनर तले कांग्रेस के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की कथित नीतियों और मानसिकता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। यह विरोध कार्यक्रम शहर के अटल बिहारी वाजपेई चौक से शुरू होकर राजीव गांधी चौक तक पहुंचा, जहां पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए और अपनी नाराजगी सार्वजनिक रूप से व्यक्त की। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार दुलार, अति पिछड़ा मोर्चा के जिला संयोजक मोहन वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता (व्यापार प्रकोष्ठ) सत्यप्रिय ठाकुर सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा देवनारायण भारतीय (महामंत्री), मनीष राय कांत, कुमार रामानंद प्रसाद...