रांची, मार्च 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने तेलंगाना में जाति सर्वेक्षण करने के बाद 42 प्रतिशत ओबीसी को आरक्षण देने पर कांग्रेस के प्रति आभार व्यक्त किया। राजेश गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन दलों ने ओबीसी के लिए स्वतंत्र ओबीसी मंत्रालय गठन करने की घोषणा की थी। उसे शीघ्र लागू करने, तेलंगाना राज्य की तर्ज पर झारखंड में भी जातीय सर्वेक्षण के बाद शहरी नगर निकाय चुनाव कराने की मांग की। मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, अभिलाष साहू, आरसी मेहता, सिद्धनाथ सिंह, डॉ शिवानंद काशी आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.