कोडरमा, नवम्बर 5 -- कोडरमा। कोडरमा जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के नए अध्यक्ष के रूप में सुभाष यादव को मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने सुभाष यादव को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ओबीसी प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होगा तथा जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सुभाष यादव एक सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को लाभ होगा। मनोनयन पर नगर अध्यक्ष संजय सेठ, प्रभात कुमार राम, जिला सचिव सउद खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि सुभाष यादव के नेतृत्व में ओबीसी वर्ग के बीच कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.