लोहरदगा, अक्टूबर 15 -- लोहरदगा, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) लोहरदगा इकाई द्वारा जिला कल्याण अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें राज्य के ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति वितरण में हो रही देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। जिला संयोजक आदित्य कुमार साहू ने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण हजारों ओबीसी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हैं। छात्रवृत्ति न मिलने से कई छात्रों की पढ़ाई पर संकट मंडरा रहा है। वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जानवी कंचन गोयल ने कहा कि छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि यह विद्यार्थियों की शिक्षा की रीढ़ है। इसके अभाव में गरीब वर्ग के छात्र अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे हैं। सरकार को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए। एबीवीपी ने जिला प्रशासन से मांग की कि संबंधित छात्रवृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.