रांची, दिसम्बर 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की ओर से सामाजिक न्याय और ओबीसी अधिकार सम्मेलन का आयोजन 21 दिसंबर को रांची में होगा। बीते सोमवार को आयोजन को लेकर मोर्चा की बैठक हरमू स्थित कार्यालय में हुई। प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि राज्य में ओबीसी समुदाय के उत्थान, संगठित प्रयासों और सामाजिक समानता की दिशा में सार्थक विचार-विमर्श के लिए राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें लगभग 500 अधिकारी, कर्मचारी और बुद्धिजीवी वर्ग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों को विभिन्न जिलों का प्रभारी बनाया गया है, जो 7 दिसंबर तक अपने-अपने जिलों में बैठक कर समाज के अधिकारियों, कर्मचारियों और बुद्धिजीवियों को आमंत्रित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...