औरंगाबाद, जनवरी 7 -- ओबरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में विधायक डॉ प्रकाश चंद्र ने पहली बार जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें सभी विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे और बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जनता दरबार में बारी-बारी से लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें बिजली विभाग और अंचल से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही, जिस पर विधायक ने स्वयं फरियादियों की बात सुनी और कई मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को ऑन द स्पॉट समाधान का निर्देश दिया। जटिल मामलों में अधिकारियों को आवेदन प्राप्त कर 10 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। विधायक ने कहा कि जनता के हित में यह पहल की गई है ताकि लोग कार्यालयों के चक्कर न काटें और सभी विभाग एक साथ बैठकर समस्याओं का समाधान करें। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.