औरंगाबाद, अगस्त 24 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया है। इनमें एक लड़की बनारस से, दूसरी नवीनगर रेलवे स्टेशन से तथा तीसरी ओबरा बाजार से बरामद की गई। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि तीनों मामलों में पहले से ही अलग-अलग कांड दर्ज थे और अनुसंधान जारी था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़कियों को बरामद कर लिया। इसी क्रम में अगस्त माह में दर्ज एक मामले में नामजद अभियुक्त मनोरा रतनपुर निवासी मिथुन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर लड़की भगाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के साथ बरामद लड़की को भी सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। बरामद सभी लड़कियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.