औरंगाबाद, जनवरी 31 -- ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री कृष्ण भवन परिसर में श्री कृष्णा सिंह स्मृति मंच द्वारा आधुनिक बिहार के निर्माता डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 65वीं पुण्यतिथि समारोह के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. विवेश पांडे ने की और संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार विकल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरविंद शर्मा, समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक बबन पांडे, सचिव कृष्णकांत शर्मा, शिक्षक नेता कमलेश कुमार विकल, भारत स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त श्रीनिवास शर्मा, डॉ. रामराज सिंह, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार, सेवा निवृत्त जनसेवक राम ईसरेश सिंह, पूर्व मुखिया अभिमन्यु शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश शर्मा सहित समाज के बुद्धिजीवी और जनप्रति...