औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- ओबरा प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में जांच के बावजूद भी धड़ल्ले से अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी का संचालन किया जा रहा। शहर के बीचों-बीच बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर लोग अवैध क्लीनिक एवं पैथोलॉजी का संचालन कर रहे हैं। इस पर विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। छापेमारी के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जा रही है। अल्ट्रासाउंड से लेकर अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी सेंटर का संचालन शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व विभाग के द्वारा एक जांच टीम गठित की गई थी लेकिन जांच टीम ने केवल खानापूर्ति की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...