सोनभद्र, फरवरी 1 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। ओबरा ब ताप विद्युत गृह की 200 मेगावाट क्षमता की 12वीं इकाई के पीए फैन में आई तकनीकी गड़बड़ी की वजह से शनिवार को देर रात बंद हो गई। वही ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई भी टेस्टिंग को लेकर बंद चल रही है। बंद इकाई को चालू करने को लेकर परियोजना अधिकारी एवं कर्मचारी युद्ध स्तर पर जुटे हुए है। ओबरा बिजली घर से बिजली उत्पादन कम होने से प्रदेश में बिजली संकट बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। समाचार लिखे जाने तक ओबरा ब ताप विद्युत गृह की 200मेगावाट की 9वीं इकाई से 138मेगावाट, 10वीं इकाई से 120मेगावाट, 11वीं इकाई से 85मेगावाट तथा 13वीं इकाई से 155 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। वही ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट की पहली इकाई से लगभ 440मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। इस मामले को लेकर...