सोनभद्र, जनवरी 8 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में अंडर 23 के लीग का फाइनल मैच गुरुवार को स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में खेला गया। लीग मैच के फाइनल में रेणुकूट ने ओबरा को हराकर चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। इस दौरान फाइनल लीग मैच ओबरा बनाम रेणुकूट के बीच खेला गया। इस मैच में ओबरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरो में 175 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ओबरा की ओर से बल्लेबाज राकेश पटेल ने 55 गेंद पर 51 तथा आर्यन तिवारी ने 38 गेंद 43 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए रेणुकूट के सचिन यादव ने 6 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट और रमन कुमार ने 6 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए। जवाबी पारी खेलने उतरी रेणुकूट की टीम ने 27 ओवरों में 5 विकेट खोकर जरूरी रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। रेणुकूट के बल्लेबाज विवेक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.