सोनभद्र, जनवरी 7 -- सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ के चौदहवें दिन बुधवार को लेदर बाल क्रिकेट मैच का पहला मुकाबला चोपन और ओबरा के बीच खेला गया। परियोजना निदेशक श्रवण कुमार राय व जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल के टास कराकर मैच का शुभारंभ किया। ओबरा की टीम आसानी से मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। चोपन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट खोकर शानदार 173 रनों का स्कोर खड़ा किया। चोपन की तरफ से रबी ने 48 रनों का योगदान दिया। वहीं कृष्णकांत ने 25 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। ओबरा की तरफ से शुभम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर में दो विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओबरा की टीम ने 18 ओवर में आठ विकेट से इस मैच को जीत लिया। आफताब ने 56 रनों की पारी खेली। वहीं आलराउंडर प्रदर्शन करने वाले खि...