औरंगाबाद, जून 24 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर रोहतास जिले के नासरीगंज से बरामद कर लिया। इस मामले में रोहतास जिले के नोखा गांव निवासी 19 वर्षीय महबूब आलम को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर नासरीगंज से नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही, अभियुक्त महबूब आलम को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। बरामद नाबालिग को बयान दर्ज कराने के लिए धारा 164 के तहत न्यायालय भेजा गया है, जबकि अभियुक्त को भी न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के आधार पर आगे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.