गढ़वा, मार्च 11 -- गढ़वा। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मामला प्रकाश के आने के बाद कुछ डॉक्टर समय पर ड्यूटी निभाने लगे हैं लेकिन अभी भी कुछ डॉक्टर की आदत नहीं सुधरी है। सोमवार को गायनी ओपीडी में शाम 4 बजे से 6 बजे तक की ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक एक घंटे तक गायब रही। आक्रोश में परिजन हंगामा करने लगे। करीब 5 बजे महिला चिकित्सक पहुंचीं। उसके बाद इलाज शुरू किया। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक हरेंद्र चंद महतो ने बताया कि चिकित्सक को फोन कर तत्काल बुलाया गया था। देर से आने के कारणों की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...