देवघर, जून 19 -- देवघर, प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी, झारखंड स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा) के राज्य संयोजक डॉ. शरद कुमार एवं जिला सचिव डॉ. प्रभात रंजन के नेतृत्व में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से राज्यभर में ओपीडी सेवा के समय में एकरूपता लाने की मांग की गई है। ज्ञापन में जिक्र है कि वर्तमान में राज्य के 19 जिलों में ओपीडी की पूर्व निर्धारित पुरानी समय सारिणी के अनुसार ही मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, देवघर सहित पांच जिलों में ओपीडी सेवा दो पालियों में संचालित हो रही है। इसमें पहली पाली पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 1 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न 4 बजे से संध्या 6 बजे तक निर्धारित है। व्यवस्था के कारण मरीजों को काफी असुविधा हो रही है। विशेषकर ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.