मुंगेर, मार्च 11 -- मुंगेर, निज संवाददाता। प्री फैब्रिकेटेड अस्पताल स्थित ओपीडी में सोमवार को मरीजों का व्हाइटल जांच नहीं होने की शिकायत मरीजों ने सिविल सर्जन से की। व्हाइटल जांच केन्द्र पर किसी कर्मी के नहीं रहने पर ओपीडी पहुंचने वाले सभी मरीज एनसीडी में पहुंचने लगे। जहां 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का ही व्हाइटल जांच किया जा रहा था। जिस कारण मरीजों ने सिविल सर्जन को इसकी शिकायत कर दी। मरीजों का व्हाइटल जांच नहीं होने की शिकायत पर सिविल सर्जन डा.विनोद कुमार सिन्हा ने उपाधीक्षक से इसकी जानकारी ली। उपाधीक्षक द्वारा बताया गया कि व्हाइटल जांच करने वाला कर्मी प्रकाश अवकाश पर है। इस पर सिविल सर्जन ने विफरते हुए जानना चाहा कि बिना दूसरे स्वास्थ्य कर्मी को व्हाइटल जांच के लिए प्रतिनियुक्त किए क्यों प्रकाश का अवकाश स्वीकृत किया। उन्होंने तुरंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.