रामपुर, फरवरी 2 -- रामपुर। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ लगी है। एक दिन के अवकाश के बाद ओपीडी खुलने पर यहां बुखार, खांसी, सर्दी, जुकाम के मरीज काफी पहुंचे हैं। नेत्र रोग विभाग में भी आपरेशन कराने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी है। चिकित्सकों ने बताया कि इन दिनों मौसम में परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। इसीलिए लोगों को सर्दी से बचाव करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें। बड़े-बुजुर्ग लोग सुबह मार्निंग वाक पर जाने से बचें। दिन में कुछ देर के लिए धूप में जरूर बैठें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...