उन्नाव, दिसम्बर 12 -- उन्नाव। ओपीडी में 11 साल की मासूम से डॉक्टर के अश्लील हरकत का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत मिलने पर एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया। सीओ सफीपुर को सच्चाई की जांच करने के निर्देश दिए। जनपद कानपुर नगर में कल्याणपुर क्षेत्र निवासी बस ड्राइवर के मुताबिक, अवकाश के दिन अपने परिचित से मिलने उन्नाव आया था। साथ में 11 वर्षीय बेटी भी थी। बेटी ने पेट में दर्द की शिकायत की तो कब्बाखेड़ा के एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाने के लिए ले गया। पिता के मुताबिक, ओपीडी में जब डॉक्टर बेटी को देख रहे थे। उसी वक्त परिचित का फोन आ गया। इस पर डॉक्टर ने कहा कि बाहर जाकर बात करो। इस पर ओपीडी से बाहर निकल गया। बात करने के बाद ओपीडी में गया तो डॉक्टर ने पांच दिन की दवाएं और कुछ जांचें लिखकर दीं। दिखाने के बाद दवा ली और बेटी को लेकर घर चला गया। प...