सहरसा, फरवरी 12 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सदर अस्पताल की संध्या ओपीडी में डॉक्टरों के समय पर नहीं पहुचने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए नियमित निगरानी और सख्त निर्देशों के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। खासकर संध्याकालीन ओपीडी जो प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होती है, वहां समयपालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मरीजों का कहना है कि निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कई विभागों में चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहते, जिससे इलाज में देरी होती है। मरीजों की बढ़ती नाराजगी अस्पताल में इलाज कराने पहुचे मरीजों और उनके परिजनों में डॉक्टरों की लेटलतीफी को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.