मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- मुरादाबाद। मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ने से एक बार फिर इंतजाम लड़खड़ाते नजर आए। पर्चा बनवाने के काउंटर पर लंबी लाइन में लगे तमाम मरीजों की परेशानी देखकर पुलिस हरकत में आई। कई मरीजों को बैक साइड में बने काउंटर पर पहुंचाया। जहां ज्यादा मरीज नहीं थे वहां उनका पर्चा आसानी से बन गया। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में दो हजार से मरीज पहुंचे। ओपीडी में आगे की तरफ स्थित पर्चा बनवाने के काउंटर पर मरीजों की भीड़ टूट पड़ी। जिसके चलते अव्यवस्थाएं पैदा होने लगीं। अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ.राजेंद्र कुमार ने बताया कि पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को ज्यादा लंबी लाइन में नहीं लगना पड़े इसके लिए बैक साइड में नए काउंटर बनवाए गए हैं, लेकिन, तमाम मरीजों को इसका पता नहीं होने की वजह से वह लंबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.