छपरा, फरवरी 18 -- सदर अस्पताल छपरा में नवपदस्थापित उपाधीक्षक का औचक निरीक्षण फोटो 1 छपरा सदर अस्पताल का ओपीडी का निरीक्षण के दौरान मरीज का इलाज करते उपाधीक्षक छपरा हमारे संवाददाता। सदर अस्पताल छपरा में नवपदस्थापित उपाधीक्षक डॉ के एम दुबे ने बुधवार को छपरा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ़-सफ़ाई, ओपीडी व्यवस्था, इंडोर वार्ड तथा चिकित्सकीय सेवाओं की गहन समीक्षा की गई। सफ़ाई कर्मियों की हड़ताल के कारण अस्पताल परिसर की स्वच्छता प्रभावित हो रही थी। उपाधीक्षक ने तत्परता दिखाते हुए सफ़ाई कर्मियों के साथ वार्ता की। सकारात्मक संवाद के माध्यम से हड़ताल को समाप्त कराया गया। सभी कर्मियों को तत्काल कार्य पर लौटने का निर्देश दिया गया, जिससे अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था पुनः सुचारू हो सके। ओपीडी में अनुपस्थित चिकित्सकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.