हरिद्वार, अप्रैल 7 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद में डॉक्टर अपने ड्यूटी समय के 45 मिनट बाद भी ओपीडी में नहीं बैठ रहे हैं। इस कारण मरीज और तीमारदारों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बहादराबाद सीएससी में अधीक्षक समेत पांच डॉक्टर तैनात हैं। सोमवार सुबह 8:44 बजे डॉक्टर अस्तपाल पहुंचे और दोपहर ठीक 2:04 मिनट पर अस्पताल की कुर्सी छोड़ चुके थे। सुबह मरीज हाथों में ओपीडी पेपर लेकर बार-बार पूछते रहे कि आखिर डॉक्टर साहब कब आएंगे। सुबह 8:40 बजे तक सीएसची अधीक्षक और दोनों कार्यालय बाहर से बंद मिले। दांतों और टीबी के डॉक्टर भी नहीं पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.