भागलपुर, जनवरी 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हिमांशु परमेश्वर दुबे ने बुधवार को मायागंज अस्पताल के ओपीडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण को जाने के क्रम में रास्ते में पुरानी इमरजेंसी दिखी तो वहां पर एसीओ रूम में तैनात चिकित्सकों की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद वे सीधे ओपीडी पहुंचे और मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग, टीबी एंड चेस्ट, एआरटी सेंटर, रजिस्ट्रेशन काउंटर को देखने के बाद सीधे मनोरोग ओपीडी को देखने पहुंचे। जहां उन्होंने पाया कि ओपीडी की दीवार व छत की मरम्मत की जरूरत है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मनोरोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुमार गौरव, हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...