बोकारो, नवम्बर 15 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। दि ओरिएंटल पब्लिक स्कूल जैनामोड़ में शनिवार को प्राचार्य डा. अमीर हुसैन व चैयमैन मुस्ताक अहमद के नेतृत्व में झारखंड स्थापना दिवस सह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयन्ती उत्साह व गरिमा के साथ मनाई गयी। विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियो ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। प्राचार्य डा. अमीर हुसैन ने कहा कि बिरसा मुंडा जयंती के साथ पूरे राज्यवासी स्थापना दिवस के रुप में मना रहे है। इतना ही नही बिरसा मुंडा के जयंती पर जनजातिय गौरव दिवस के रुप में पूरे देशवासी मना रहे है। कार्यक्रम में उप प्राचार्यअमित कुमार बर्नवाल, हेडमिस्ट्रेस रिंकू रॉय, इंचार्ज अमरनाथ राम, साबित्री कुमारी, सोनी कुमारी, पावंती कुमारी, मुकेश चंद्रा, इमरान अंसारी, जुलबदैन अंसारी, सुनील सेन, सुनीता कुमारी ...