रांची, मार्च 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा है कि राज्य के वैसे कर्मी जो पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के लिए आवेदन करने से छूट गए थे, उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा। विधायक कुमार जयमंगल के सोमवार को सदन में ध्यानाकर्षण सूचना में पूछे सवाल पर राधाकृष्ण किशोर ने कहा है कि उन्होंने वित्त विभाग को निर्देश दिया है कि आवेदन करने की समय अवधि को बढ़ाए। कुमार जयमंगल की ओर से मांगी गई सूचना पर वित्त मंत्री ने बताया कि वर्तमान में ऐसे करीब 2300 आवेदन हैं, जो ओपीएस मामले में प्रक्रियाधीन है। कुल 8200 आवेदन ऐसे थे, जिनमें कुछ त्रुटियां थीं, उन्हें वापस किया गया है। वहीं, कर्मियों के खाते में कुल 61 करोड़ 80 लाख 38 हजार 757 रुपए जमा किए गए हैं। इसमें कर्मियों के 30 करोड़ 22 लाख 81 हजार 338 रुपए और सरकार के खाते में 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.