शामली, फरवरी 4 -- 29 जनवरी से 2 फरवरी तक मेरठ शूटिंग अकैडमी, मेरठ में आयोजित एमएसए ओपन शूटिंग चौंपियनशिप में शामली राइफल क्लब के प्रशिक्षु निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में नेशनल मैडलिस्ट जतिन निर्वाल ने एयर पिस्टल आईएसएसएफ वर्ग के टॉप-8 मुकाबले में इंटरनेशनल शूटर सागर दांगी को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर आयोजन समिति द्वारा उन्हें स्वर्ण पदक, ट्रॉफी तथा 15 हजार रुपये की नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अन्य वर्गों में भी शामली के निशानेबाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एयर राइफल आईएसएसएफ जूनियर वर्ग में संस्कार सिंघल ने 396.6 अंकों के साथ रजत पदक प्राप्त किया। वहीं एयर राइफल एनआर यूथ वर्ग में अनंत पंवार ने 397.9 स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। एयर राइफल सब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.