विकासनगर, जनवरी 1 -- नववर्ष के अवसर पर अक्षांश फाउंडेशन उत्तराखंड की ओर से ओपन माइक प्रतियोगिता अयोजित की गई। प्रतियोगिता का आयोजन गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल शंकरपुर में किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने गीत, शायरी, चुटकुले, देशभक्ति गीत और कविताएं प्रस्तुत की। फाउंडेशन के निदेशक रियासत खान रियाज ने कहा कि इस तरह के मंच ही प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। प्रतिभागियों द्वारा देश, शिक्षा, भ्रष्टाचार और विभिन्न मुद्दों पर कविताएं पेश की। प्रतियोगिता में आर्यमन ने प्रथम, मुंसिफ जिया ने द्वितीय औरआकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को फाउंडेशन की ओर से मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...