सहारनपुर, दिसम्बर 30 -- सेंट मैरी स्कूल में आयोजित ओपन बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अंडर-11 वर्ग का फाइनल मुकाबला सेंट मैरी स्कूल और ब्राउनवुड के बीच खेला गया, जिसमें सेंट मैरी स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। अंडर-13 वर्ग के फाइनल में सेंट मैरी स्कूल और केएलजी की टीमें आमने-सामने रहीं, जहां सेंट मैरी ने जीत दर्ज की। अंडर-16 वर्ग के फाइनल मैच में ब्राउनवुड और सेंट मैरी स्कूल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें ब्राउनवुड की टीम विजेता बनी। वहीं अंडर-19 वर्ग के फाइनल में ब्राउनवुड ने सेंट मैरी स्कूल को पराजित करते हुए दमदार प्रदर्शन के साथ ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.