कोटद्वार, दिसम्बर 19 -- गढ़वाल लोकसभा सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के राजकीय स्टेडियम में आयोजित खेल उत्सव का गुरुवार देर शाम को समापन हो गया। अंतिम दिवस पर भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अंतिम दिवस पर आयोजित फुटबॉल ओपन बालक वर्ग में मोटाढाक फुटबॉल क्लब ने स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार को 5-1 से हराकर खिताब जीता। वहीं फुटबॉल अंडर 16 बालक वर्ग में मोटाढ़ाक ने गाड़ीघाट क्लब को 1- 0 से हराकर खिताब जीता। वॉलीबॉल ओपन वर्ग में मवाकोट ने स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार ए को 2-0 से सीधे सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर 16 टेबल टेनिस बालक वर्ग में विनायक जोशी ने प्रथम, अभिनव रावत द्वितीय और तन्मय मेंदोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नंदिनी तोमर पहले, कनिका बिष्ट दूसरे और धनिष्ठा पटेल तीसरे ...