चम्पावत, जनवरी 12 -- टनकपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया। बालक ओपन वर्ग में पंकज व बालिका वर्ग में उषा और जूनियर बालक वर्ग में ऋषभ, बालिका वर्ग में वंशिका ने बाजी मारी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन, उनका चरित्र और उनके विचार आज के युवाओं के लिए दीपस्तंभ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...