जमशेदपुर, फरवरी 6 -- इंडियन सुपर लीग के नए सीजन से पहले जमशेदपुर एफसी (जेएफसी) के फैंस टीम की तैयारियों की पहली झलक देख सकेंगे। 'मेन ऑफ स्टील' 7 फरवरी को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के खिलाफ ओपन प्री-सीजन फ्रेंडली मैच खेलेगी। दर्शकों के लिए प्रवेश शाम 6.15 बजे गेट नंबर 7 से होगा। ईस्ट अपर और लोअर स्टैंड पूरी तरह भरने की संभावना है, जिससे स्टेडियम में जोशीला माहौल बनेगा। यह मुकाबला जेएफसी का दूसरा प्री-सीजन फ्रेंडली है। इससे पहले 5 फरवरी को टीम ने श्रीनिधि डेक्कन एफसी के खिलाफ क्लोज्ड फ्रेंडली मैच खेला था, जो दर्शकों के लिए बंद रखा गया। 7 फरवरी का मैच फैंस के लिए खुला रहेगा, जहां वे टीम के नए कॉम्बिनेशन, फिटनेस और मैदान पर रणनीति की झलक देख सकेंगे। यह मुकाबला कोचिंग स्टाफ के लिए भी अहम है, क्योंकि टीम की फि...