सीतापुर, जनवरी 5 -- मिश्रिख, संवाददाता। नगर के चंदूपुर में पानी टंकी परिसर में ओपन जिम की स्थापना की गई है। जिससे लोग यहां पर कसरत कर अपनी फिटनेस का ध्यान रख सकते हैं। भाजपा सांसद अशोक रावत ने जिम की स्थापना नव वर्ष के मौके पर नगरवासियों के लिए उपहार स्वरूप करवाई। ओपन जिम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी एवं उपजिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने फीता काटकर किया। नगरवासियों ने सांसद का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अधिवक्ता राम बक्स सिंह, सभासद धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रधान आनंद शुक्ला, प्रदीप वैश्य, अजय मिश्रा, पंकज शुक्ला आदि मौजूद रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.