संभल, फरवरी 2 -- संभल। ब्लॉक पंवासा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजीमाबाद में ओडीएफ प्लस के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आई। हल्की बारिश के बाद गांव का मुख्य मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया, जिससे एक अंतिम शव यात्रा को इसी गंदगी और कीचड़ भरे रास्ते से होकर श्मशान घाट तक गुजरना पड़ा। गांव निवासी 60 वर्षीय हो राम यादव का शनिवार देर शाम निधन हो गया था। रविवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच परिजन और ग्रामीण उनकी अंतिम यात्रा लेकर श्मशान घाट जा रहे थे। इसी दौरान हुई हल्की बारिश से रास्ता दलदल बन गया। शव यात्रा में शामिल लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा। कुछ लोग जूते-चप्पल पहने थे, जबकि परिवार के सदस्य नंगे पांव ही गंदगी के बीच से निकलने को मजबूर हुए। बताया गया कि सड़क के दोनों ओर नालियां गंदगी से पटी हैं। यह मार्ग अजीमाबाद से महोरा लखुपुरा...